तो दिखा जीवन
उडता, धूल-सा
जिसे नहीं
किसी डिवाइडर का खौफ़
कुछ इस कदर
दिखा, जुनूँ रफ़्तार का
कहीं होड
निकलने की आगे
कहीं रोमांच
तेज दौडने का
लाल-बत्ती
क्या थामें उन्हें
जिन्हें हेल्मेट
बोझ लगे सिर का
जब दिखे पुलिस,
तब तक हैं नियम
कोई मान नहीं,
जेब्रा-क्रासिंग का
कार फ़रारी है
उनकी
जिन्हें सीट-बेल्ट
लगे बंधन तन का
कोई होश नहीं,
चाहे मरे कोई
हौसला बुलन्द,
शराबियों का
हर सड़क लाल
दिखती है यहाँ पर
कोई दोष नहीं,
गुनाहगारों का
जीवन-रक्षा है
हेल्मेट-बेल्ट
ना कोई बोझ, बन्धन
तन का
रख नियत-चाल, बाँयी
तरफ़ चलो
ध्यान रखते
हुए बत्तियों का
© Do Not Copy Without Permission
Photo Source: Google
No comments:
Post a Comment